Type Here to Get Search Results !

कौन दिसा में लेके चला रे बटुहिया - Kaun Disa Mein Leke Chala Re Hindi Lyrics


Kaun Disa Mein Leke Chala Re Hindi Lyrics  - (कौन दिसा में लेके चला रे बटुहिया ), From Movie Nadiya Ke Paar, (1982) नदिया के पार , Starring : Sadhana Sngh, (साधना सिंह), Sachin (सचिन), sung By Hemlata,  (हेमलता),  Jaspal Singh (जसपाल सिंह), Music Composed By Ravindra Jain. (रविंद्र जैन),   Lyrics Penned By रविंद्र जैन-(Ravindra Jain)

कौन दिसा में लेके चला रे बटुहिया  - Kaun Disa Mein Leke Chala Re Hindi Lyrics 

Kaun-Disa-Mein-Leke-Chala-Re-Hindi-Lyrics

कौन दिसा में लेके चला रे बटुहिया - 3
ठहर ठहर, ये सुहानी सी डगर
ज़रा देखन दे, देखन दे

मन भरमाये नयना बाँधे ये डगरिया  - 2
कहीं गए जो ठहर, दिन जायेगा गुज़र
गाडी हाँकन दे, हाँकन दे, कौन दिसा.

पहली बार हम निकले हैं घर से, किसी अंजाने के संग हो
अंजाना से पहचान बढ़ेगी तो महक उठेगा तोरा अंग हो
महक से तू कहीं बहक न जाना  - 2

न करना मोहे तंग हो, तंग करने का तोसे नाता है गुज़रिया  - 2
हे, ठहर ठहर, ये सुहानी सी डगर
ज़रा देखन दे, देखन दे,  
कौन दिसा में लेके चला रे बटुहिया

कितनी दूर अभी कितनी दूर है, ऐ चंदन तोरा गाँव हो
कितना अपना लगने लगे जब कोई बुलाये नाम हो
नाम न लेतो क्या कहके बुलायें - 2

कैसे करायें काम हो, साथी मितवा या अनाड़ी कहो गोरिया - 2
कहीं गये जो ठहर, दिन जायेगा गुज़र
गाड़ी हाँकन दे, हाँकन दे,  
कौन दिसा में लेके चला रे बटुहिया

ऐ गुंजा, उस दिन तेरी सखियाँ, करती थीं क्या बात हो 
कहतीं थीं तोरे साथ चलन को तो, आगे हम तोरे साथ हो
साथ अधूरा तब तक जब तक  - 2

पूरे ना हो फ़ेरे साथ हो, अब ही तो हमारी है बाली रे उमरिया  - 2
ठहर ठहर, ये सुहानी सी डगर
ज़रा देखन दे, देखन दे,  
कौन दिसा में लेके चला रे बटुहिया



यह नगमा Rajshri चैनल से लिया गया हैं 

कौन दिसा में लेके चला रे बटुहिया  - Kaun Disa Mein Leke Chala Re Hindi Lyrics 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.