Type Here to Get Search Results !

नहीं रहे ओम पुरी: 66 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन,

अलविदा कह गए  ओम पुरी: 


ओम पुरी का शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 66 साल के थे। उन्होंने 100 से ज्यादा हिंदी और 20 हॉलीवुड मूवी में काम किया था। उन्हें 'अर्ध सत्य' और 'आरोहण' मूवी के किरदार के लिए बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया। 1990 में पद्मश्री भी मिला था। बता दें कि इन दिनों वे सलमान के साथ 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग में बिजी थे। जून में ईद पर रिलीज होने वाली कबीर खान की इस मूवी में ओम एक गांधीवादी नेता का रोल कर रहे थे। उनका अंतिम संस्कार शाम 6:30 बजे ओशिवरा में किया जाएगा।

ओमपुरी पिछले कई वर्षों से अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय थे. ओम पुरी थिएटर की दुनिया का भी एक बड़ा नाम रहे हैं. ओम पुरी का जन्म 18 अक्टूबर 1950 में अम्बाला में हुआ था. ओम पुरी ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत मराठी नाटक पर आधारित फिल्म 'घासीराम कोतवाल' से की थी. 1980 में आई 'आक्रोश' ओम पुरी के सिने करियर की पहली हिट फिल्म साबित थी.

गुरुवार को शूटिंग कर लौटे थे...

- उनके पड़ोसियों के मुताबिक, ओम गुरुवार शाम एक फिल्म की शूटिंग खत्म कर घर लौटे थे।

- शुक्रवार सुबह उनके ड्राइवर ने घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा न खोले जाने पर ड्राइवर ने ही स्थानीय ओशिवारा पुलिस स्टेशन से संपर्क किया।

- फिलहाल, उनके पार्थिव शरीर को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल ले जाया गया। हॉस्पिटल में शबाना आजमी, सुशांत सिंह और अशोक पंडित मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.